रश्मिका मांडणा तेलुगू में कदम रखने को तैयार

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले वर्ष कन्नड़ रोमांटिक फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मांडणा का कहना है कि वह अभिनेता विजय देवकरकोंडा के साथ आगामी फिल्म के साथ तेलुगू उद्योग में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

निर्माताओं ने एक बयान के जरिए रश्मिका को फिल्म की नायिका के रूप में घोषित किया है।

रश्मिका ने ट्विटर पर बताया, “परशुराम के निर्देशन में विजय देवकरकोंडा के साथ फिल्म पर करार के लिए उत्सुक हूं। निर्माता अल्लू अरविंद और बन्नी वासु की आभारी हूं।”

इस परियोजना के लिए मूल रूप से लावण्या त्रिपाठी ने करार किया था, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से वह फिल्म से बाहर हो गईं।

भले ही रश्मिका से कुछ अन्य तेलुगू फिल्मों के लिए बातचीत चल रही है, लेकिन यह उनकी पहली फिल्म होगी।

रश्मिका ‘अंजनी पुत्र’ और ‘चमक’ के साथ व्यस्त हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने ‘किरिक पार्टी’ की सह-कलाकार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493