रसेल ने लगाया आईपीएल-8 का सबसे तेज अर्धशतक

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने शनिवार को ईडन गरडस में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल-8 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

किंग्स इलेवन से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रसेल ने 21 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली।

रसेल ने अपनी इस पारी के दौरान 19 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से

अर्धशतक पूरा किया। रसेल का आईपीएल-8 में यह तीसरा अर्धशतक है।

आईपीएल-8 में रसेल अब तक 11 मैच की नौ पारियों में 287 रन बना चुके हैं तथा उनका स्ट्राइक रेट सर्वाधिक है। रसेल ने ये रन 197.93 की इकॉनमी से बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493