रसैल के काले बल्ले को सीए ने प्रतिबंधित किया

सिडनी, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसैल के काले बल्ले को अपनी बिग बैश लीग (बीबीएल) में प्रतिबंधित कर दिया है।

सीए ने टूर्नामेंट में सिडनी थंडर के पहले मैच में रसैल को इस बल्ले के उपयोग की इजाजत दी थी।

रसैल ने मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ हुए मैच में काले बल्ले से बल्लेबाजी की थी। यह मैच थंडर की टीम हार गई थी।

सीए ने पहले कहा था कि खिलाड़ी रंग-बिरंगे बल्लों का उपयोग कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सीए से इजाजत लेनी होगी। सीए ने काले या टीम की जर्सी वाले रंग के बल्ले की ही इजाजत देने की बात कही थी। इसी कारण रसैस को काले बल्ले से खेलने की मंजूरी मिल गई थी।

सीए ने अब इस मंजूरी को वापस ले लिया है और इसकी वजह उसने गेंद पर बल्ले से बने निशानों को बताया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बीबीएल के मुखिया एंथनी इवरार्ड के हवाले से लिखा है, “मैच अधिकारियों ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को बताया कि आंद्रे रसैल के बल्ले से गेंद पर निशान बन गए हैं। परिणामस्वरूप हमने फैसला लिया है कि हम रसैल को काले बल्ले से खेलने को दी गई मंजूरी को वापस ले रहे हैं क्योंकि बल्ला बनाने वाली कंपनी ने इसमें जिन रंगों का प्रयोग किया है, वे गेंद को खराब करने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर कोई भी बीबीएल यह डब्ल्यूबीबीएल खिलाड़ी उस तरीके के रंग-बिरंगे बल्ले का प्रयोग करता है या करती है जिससे गेंद का रंग खराब नहीं हो और खेल भावना बनी रहे तो सीए उस पर विचार कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493