रहमान की फिल्म का प्रचार करेंगे सूर्या

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म अभिनेता सूर्या अपने घनिष्ठ मित्र अभिनेता रहमान की आने वाली मलयालम फिल्म ‘लैवेंडर’ के प्रचार के लिए कोच्चि जाने वाले हैं। रहमान ने हाल ही में सूर्या की तमिल फिल्म ’36 वयाधिनिले’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सूर्या की तमिल फिल्म ’36 वयाधिनिले’ में रहमान ने दोस्ती की खातिर एक भूमिका निभाई थी, जिसका आभार जताने के लिए सूर्या उनकी मलयालम फिल्म ‘लैवेंडर’ का प्रचार करने रविवार को कोच्चि जा रहे हैं।”

हालांकि सूर्या सिर्फ ‘लैवेंडर’ के प्रचार के उद्देश्य से कोच्चि नहीं जा रहे। सूत्र ने बताया, “वह रविवार को कोच्चि में अपनी आने वाली तमिल फिल्म ‘मास’ का भी प्रचार करेंगे। शाम में वह रहमान की फिल्म के ऑडियो लांच में शामिल होंगे।”

सूर्या की पत्नी अभिनेत्री ज्योतिका की पर्दे पर वापसी वाली तमिल फिल्म ’36 वयाधिनिले’ सुपरहिट हो चुकी है। रहमान ने फिल्म में ज्योतिका के पति की भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493