रहमान को भारत का क्विंसी जोन्स मानते हैं रैपर अनिक खान

पुणे, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ढाका में जन्मे और न्यूयॉर्क स्थित रैपर अनिक खान का कहना है कि संगातकार-गायक ए.आर. रहमान उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा में से एक रहे हैं और वह रहमान को भारत का क्विंसी जोन्स मानते हैं।

इस महीने की शुरुआत में संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता क्विंसी जोन्स ने अपना 28वां ग्रैमी पुरस्कार जीता, जिससे वह ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाले जीवित कलाकार बन गए। अपनी जीत के तुरंत बाद, रहमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “मिस्टर क्विंसी जोन्स ने अपने 86वें वर्ष में अपना 28वां ग्रैमी पुरस्कार जीता।”

पिछले सप्ताहांत वीएच1 सुपरसोनिक 2019 में अनिक ने अपने गीत ‘क्लियोपेट्रा’ की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म ‘दिल से.’ के रहमाल के गीत ‘जिया जले’ से शुरू किया था।

इस बारे में पूछे जाने पर अनिक ने आईएएनएस से कहा, “वह (रहमान) मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं ए. आर. रहमान को भारत का क्विंसी जोन्स मानता हूं।”

उन्होंने कहा, “वह युवा हैं और सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए अद्भुत चीजें करने में सक्षम हैं। मैं हमेशा उनके संगीत का प्रशंसक रहा हूं और यह उन गीतों में से एक है, जो मुझे पसंद हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493