मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय संगीत को विश्व स्तर तक पहुंचाने वाले ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान 26 अक्टूबर को हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजे जाएंगे।
महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के छोटे भाई पंडित हृदयनाथ मंगेशकर की जयंती के मौके पर दिए जाने वाले पांचवें हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार को जाने माने फिल्मकार सुभाष घई ए.आर. रहमान को प्रदान करेंगे।
इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, समारोह यहां विले पार्ले (पूर्व) स्थित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर हॉल में आयोजित किया जाएगा।
पहला हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार लता को दिया गया था। आशा भोसले, अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री सुलोचना ताई भी यह पुरस्कार पा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath