रहमान ने दर्शकों के साथ देखी तमिल फिल्म

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने यहां एक थियेटर में दर्शकों के साथ तमिल रोमांटिक फिल्म ‘अच्छम येनबाथु मदमैयदा’ देखी।

फिल्म में सिम्बु और मन्जिमा मोहन प्रमुख भूमिका में हैं।

रहमान ने रविवार को एसपीआई सिनेमा में यह फिल्म देखी।

थियेटर के एक प्रतिनिधि ने आईएएनएस को बताया, “रहमान सर शाम का शो देखने आए थे। वह दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहते थे। बाद में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।”

फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया है और इसमें रहमान का संगीत है।

फिल्म में बाबा सहगल भी हैं।

खबरों के अनुसार फिल्म तमिलनाडु में 10 करोड़ रुपये से भी अधिक कमा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493