रहमान ने रिकी केज को ग्रैमी जीतने पर बधाई दी

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2010 में दो ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके संगीत सम्राट ए. आर. रहमान ने इस साल ग्रैमी जीतने वाले भारतीय संगीतकार रिकी केज को बधाई दी।

रहमान को हॉलीवुड फिल्मकार डेनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में संगीत देने के लिए 52वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्डस में दो पुरस्कार दिए गए थे।

उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “रिकी केज को ग्रैमी जीतने के लिए बधाई। आपने फिर से यह साबित कर दिया कि संगीत एक शानदार चुनाव है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने जन्म किस देश में लिया है। आपको मेरी शुभकामनाएं।”

केज को उनके संगीत एल्बम ‘विंड्स ऑफ समासारा’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी संगीतकार वाउटर केलरमैन के साथ मिलकर यह एल्बम तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493