रहमान ने 49वें जन्मदिन पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया

चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता गीतकार ए. आर. रहमान ने बुधवार को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार ने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फेसबुक पर लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार का आभार। आप सभी मुझे और अधिक मेहनत करने और खूबसूरत संगीत तैयार करने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरी खुशकिस्मती है कि मैं अभी 50 वर्ष का नहीं हुआ हूं।”

रहमान को अपनी इस पोस्ट पर 21,764,666 लाइक्स मिले हैं।

उन्होंने सभी की एकजुटता की प्रार्थना करते हुए लिखा, “ईश्वर हम सभी को एकजुट रखे, हमारे दिलों को निर्मल और करुणामय रखे। आइये हम सब मिलजुल कर प्यार और समझदारी से दुनिया को एक खूबसूरत जगह बनाएं।”

उन्हें डैनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ‘बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर’ और ‘बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग’ का पुरस्कार मिला था।

‘तू ही रे’ और ‘उर्वशी उर्वशी’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले रहमान को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493