रांची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुक्रवार को जारी दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए।
भारत की ओर से शिखर धवन ने 51, रोहित शर्मा ने 43, अजिंक्य रहाणे ने 25 रन, सुरेश रैना ने 30 और हार्दिक पंड्या ने 27 रन बनाए। बनाए। धवन ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
श्रीलंका की ओर से थिसिरा परेरा ने हैट्रिक के साथ तीन विकेट लिए जबकि दुष्मंथ चामीरा ने दो विकेट लिए। सचित्र सेनानायके को एक विकेट मिला।
श्रीलंका को जीत के लिए 13.1 के औसत से रन बनाने हैं।
तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। उसने पुणे में खेला गया पहला मैच अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath