‘रांची डायरीज’ में देशी अंदाज में दिखेंगे हिमांश कोहली

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘यारियां’ में नजर आ चुके अभिनेता हिमांश कोहली आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ में अपरिपक्व और देशी अंदाज में नजर आएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या दर्शक ‘रांची डायरीज’ में कुछ अलग दिखेंगे? इस पर हिमांश ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मैंने ज्यादातर चॉकलेट बॉय कॉलेज जाने वाले लड़के की भूमिका निभाई है लेकिन ‘रांची डायरीज’ में मेरी भूमिका अपरिपक्व और देशी है।”

यह फिल्म एक गुड़िया की कहानी है, इसमें नवोदित सौंदर्या और उनके दोस्त ताहा शहर और हिमांश जैसे कालाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अपनी भूमिका के बारे में अभिनेता ने कहा, “मैं मोनू की भूमिका में हूं, जो एक छोटे शहर से मैकेनिक है और इसे अपने जीवन में बड़ा बनाने की इच्छा रखते हैं और अपने सपनों के लिए जीते हैं।”

‘रांची डायरीज’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493