रांची रेज के साथ बने रहेंगे जैक्सन

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)की मौजूदा चैम्पियन रांची रेज टीम ने शुक्रवार को अपने कप्तान एश्ले जैक्सन को 95 हजार डॉलर में अगले दो संस्करणों के लिए अपने साथ बनाए रखा है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)की मौजूदा चैम्पियन रांची रेज टीम ने शुक्रवार को अपने कप्तान एश्ले जैक्सन को 95 हजार डॉलर में अगले दो संस्करणों के लिए अपने साथ बनाए रखा है।

रेज ने एचआईएल के 2016 और 2017 सत्र के लिए कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें से तीन भारतीय और तीन विदेशी हैं।

विदेशी खिालाड़ियों में जैक्सन के अलावा उनके ही देश के बैरी मिडिलटन (67 हजार डॉलर) और आस्ट्रेलिया के डिफेंडर फर्गस कावानाह (60 हजार डॉलर) शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 66 हजार और बीरेंद्र लाकरा तथा कोथाजीत सिंह को क्रमश: 55 व 45 हजार डॉलर में अपने साथ बनाए रखा है।

कप्तान जैक्सन के 12 गोलों की मदद से रेज ने 2015 में एचआईएल का खितााब जीता था। 12 में से 11 गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए गए थे। वह 2015 में प्लेअर अॉफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493