मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। डीजे चेतस को टेलीविजन संगीत रियेलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ में प्रस्तुति देते देखा जाएगा। चेतस का कहना है कि उन्हें इसका बेसब्री से इंतजार है।
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। डीजे चेतस को टेलीविजन संगीत रियेलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ में प्रस्तुति देते देखा जाएगा। चेतस का कहना है कि उन्हें इसका बेसब्री से इंतजार है।
इस शो में लाइव वोटिंग की प्रक्रिया को शामिल किया गया है, जिसमें गायक दलजीत दोसांझ, शंकर महादेवन और मोनाली ठाकुर जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होने वाले इस शो के आगामी सप्ताह में चेतस के रीमिक्स संगीत पर सभी प्रतिभागियों को लाइव प्रस्तुति देते देखा जाएगा।
चेतस ने एक बयान में कहा, “टेलीविजन जगत में ‘राइजिंग स्टार’ ने अपने मनोरंजक संगीत के जरिए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। मैंने पहले भी लाइव प्रस्तुति दी है, लेकिन इस शो के साथ लाइव प्रस्तुति देना एक अलग अनुभव होगा।”
उन्होंने कहा कि शो के प्रतिभागियों के साथ प्रस्तुति देकर उन्हें असल मायने में उनके रीमिक्स संगीत के लिए प्रतिक्रियाएं मिलेंगी। वह इस प्रस्तुति का इंतजार कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath