मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। काम के सिलसिले में मुंबई, कोलकाता और कई अंतर्राष्ट्रीय स्थलों की आए दिन यात्रा कर रहीं अभिनेत्री राइमा सेन के लिए पांच फिल्मों की रिलीज के साथ 2017 बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।
राइमा ने अपने बयान में कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बहुत सारा बढ़िया काम मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि पांच फिल्मों की रिलीज के साथ 2017 मेरे लिए रोमांचक साबित होने वाला है। यह सब संभव बनाने के लिए मैंने 2016 में कड़ी मेहनत और खूब यात्रा की। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरा काम पसंद करेंगे।”
इस साल राइमा ने नए उत्साह के साथ बॉलीवुड में काम करना शुरू किया है। उनकी हिंदी फिल्म ‘3 देव’ अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। अभिनेत्री फिल्म ‘वाराणसी’ और के के मेनन के साथ ‘वोदका डायरीज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभिनेत्री रबींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित इंडो-अर्जेटीनी फिल्म ‘थिकिंग ऑफ हिम’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2017 में कई भाषाओं में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath