राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने जपतेज के लिए निकाला समय

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बाल कलाकार जपतेज सिंह अभिनीत ‘मिट्टी ना फरोल जोगिया’ फिल्म के प्रचार के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ की शूटिंग से समय निकाला है। जपतेज उनकी ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म में अभिनय कर चुके हैं।

जपतेज अभिनीत ‘मिट्टी ना फरोल जोगिया’ पंजाबी फिल्म है। मेहरा अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद जपतेज की फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।

मेहरा ने कहा, “जपतेज एक बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद से हमारे बीच एक बहुत खास रिश्ता जुड़ गया है। उन्होंने अपनी हालिया फिल्म से एक बार फिर सबको प्रभावित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493