राकेश रोशन अब ठीक हैं : ऋतिक

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि उनके पिता एवं फिल्मकार राकेश रोशन गले के कैंसर की सर्जरी के बाद अब ठीक हैं।

ऋतिक ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने पिता की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने 69 वर्षीय पिता के साथ अस्पताल में ही जन्मदिन मनाया।

राकेश को 8 जनवरी को गले में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा से पीड़ित होने का पता चला है, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई।

वहीं ऋतिक ने तस्वीर के साथ ट्वीट कर बताया, “अब वे बेहतर हो रहे हैं। ये प्यार की ताकत होती है। उनके साथ रहने और उनकी सलामती की प्रार्थना करने के लिए सभी को मेरा शुक्रिया। आज का दिन काफी अच्छा था।”

ऋतिक की बहन सुनैना रोशन भी कैंसर के खिलाफ जंग लड़ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493