राखी की 2017 में शादी कराना चाहती हैं सोफिया

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व मॉडल और अभिनेत्री सोफिया हयात चाहती हैं कि उनकी ‘खास दोस्त’, बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत इस साल शादी के बंधन में बंध जाएं।

सोफिया ने कहा, “राखी सावंत बहुत ही मेहनती हैं। वह नदी की तरह हैं, जो हमेशा बहती रहती हैं और कभी रुकती नहीं। प्रत्येक लड़की को राखी को अपना नैतिक मॉडल बनाना चाहिए। मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरी खास दोस्त हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, इन दिनों मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं। मैं चाहती हूं कि वह जल्द से जल्द शादी कर ले, काश! इसी साल। मैं उनके लिए सही व्यक्ति की तलाश में हूं।”

राखी ‘मालामाल विकली’, ‘क्रेजी 4’ और ‘1920’ जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इससे पहले वह रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इलेश परुजनवाला को शादी के लिए चुना था। लेकिन इसके बाद वे अलग हो गए।

पिछले साल राखी एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने इलेश को पैसों की वजह से चुना था।

राखी का पक्ष लेते हुए सोफिया ने कहा, “मुझे लगता है कि राखी को गलत समझा जाता है। भले ही वह ‘सेक्स सिम्बल’ लगती हों, लेकिन अंदर से वह संत है। उनसे शादी करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होगा।”

सोफिया ‘वेलकम – बाजी मेहमान नवाजी की’, ‘बिग बॉस 7’ और ‘कॉमेडी नाइट बचाओ’ में भी काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493