राघौगढ़ में टांट्या भील की प्रतिमा अनावरण पर रोक

गुना- मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी टांट्या भील की प्रतिमा को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमा अनावरण की अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले पर प्रशासन को घेरा है और पूछा है कि क्या स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति लगाना अपराध है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी मामले पर प्रतिक्रिया आई है, ‘क्या टंट्या मामा हमारे प्रदेश के अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़ने वाले स्वतंत्र संग्राम सेनानी की मूर्ति लगाना अपराध है? क्या भाजपा के नेताओं के लिए और कांग्रेस के लिए अलग नियम है क़ानून है? मैं कल मूर्ति का अनावरण करने वाला था। आज पूरा जिला प्रशासन ने राघौगढ़ में पीपलखेड़ी ग्राम चौराहे पर पहुंच कर इसे गौर कानूनी घोषित कर दिया। मैंने जिला कलेक्टर व एसडीएम राघोगढ़ से पूछा तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493