राजकुमार संग क्वालिटी टाइम बिताना पसंद : पत्रलेखा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘सिटी लाइट्स’ अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि उन्हें दोस्त और प्रेमी राजकुमार राव के साथ क्वालिटी टाइम बिताना अच्छा लगता है।

पत्रलेखा ने कहा, “गोवा हमारे दिल के बहुत करीब है और हम अक्सर वहां जाते रहते हैं। हम मजाक में भी कहते हैं कि यह हमारा दूसरा घर है।”

उन्होंने कहा, “इस बार हमारी गोवा यात्रा अविश्वसनीय रूप से विशेष रही क्योंकि हमें इस बार सच में घर जैसा महसूस हुआ, इसके लिए एयरबीएनबी का शुक्रिया। हम मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। “

राजकुमार ने कहा कि मुंबई से दूर रहकर सुकून से जीना अच्छा लगता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493