राजकुमार संतोषी रोमांटिक कॉमेडी ‘बैडबॉय’ के निर्देशन के लिए तैयार

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म ‘बैडबॉय’ का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म ‘बैडबॉय’ का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी।

संतोषी ने एक बयान में कहा, “मैंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई शैलियों में काम किया है। इनमें से रोमांटिक कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक है। मैं और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी ‘बैडबॉय’ में एक मजेदार और चटपटी कहानी लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है कि हम दर्शकों को एक रोमांचक और मनोरंजक फिल्म देने में सफल रहेंगे।”

फिल्म की शूटिंग शनिवार से शुरू होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, “आज से शुरू हो रही फिल्म की शूटिंग को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और नए कलाकारों के साथ काम करने का मुझे इंतजार है।”

राजकुमार संतोषी इससे पहले बॉलीवुड को ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘घायल’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी फिल्में दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493