राजकोट एकदिवसीय : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

राजकोट, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर भारत के साथ जारी तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत ने एक बदलाव किया है। उमेश यादव के स्थान पर अमित मिश्रा को मौका दिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम अपरिवर्तित है।

पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। दक्षिण अफ्रीका ने कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला गया पहला मैच जीता था जबकि भारत ने इंदौर में अपना शत-प्रतिशत रिकार्ड कायम रहते हुए 1-1 की बराबरी की थी।

राजकोट में भारतीय टीम ने अब तक एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय 11 जनवरी, 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे नौ रनों से हार मिली थी। यहां एक टी-20 मैच भी खेला गया है, जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया था।

टीमें -:

भारत – महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।

दक्षिण अफ्रीका – अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, फॉफ डू प्लेसिस, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरादीन, डेविड मिलर, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493