राजकोट टी-20 : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

राजकोट, 4 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को भारत के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसकी कोशिश इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी। वहीं किवी टीम बराबरी की कोशिश में होगा।

भारत ने इस मैच में अपनी टीम में एक बदलाव किया है। दिल्ली में खेले गए पहले मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले आशीष नेहरा के स्थान पर मोहम्मद सिराज को पदार्पण करने का मौका मिला है।

वहीं किवी टीम ने टिम साउदी के स्थान पर एडम मिलने और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम के स्थान पर ग्लेन फिलिप्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडम मिलने, ट्रेंट बाउल्ट और ईश सोढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493