राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार

राजगढ़- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपल्या कला और बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को जीरापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चों के बीमार होने के बाद गांव और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिपल्या कला और बाजरोन गांव में शुक्रवार को करीब 5 बजे एक बाइक पर पानी-पताशे बेचने वाला आया था। गांव के बच्चों ने उसी से गोलगप्पे खाए, जिसके बाद रात 9 बजे से बच्चों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखने लगे। निजी अस्पताल में देर रात तक इलाज चला और डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493