‘राजथनधीरम’ की टीम फिर साथ-साथ

चेन्नई, 6 मई (आईएएनएस)। सफल तमिल फिल्म ‘राजथनधीरम’ की टीम तमिल में ही एक रोमांचपूर्ण फिल्म बनाने के लिए एकजुट हुई है। फिलहाल इसका नाम तय नहीं है।

‘राजथनधीरम’ में वीरा एवं दर्बुका शिवा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वे इस नई फिल्म के भी हिस्सा हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वीरा और शिवा मुख्य भूमिका में होंगे। हम सही अभिनेत्री की तलाश में हैं। यह रोमांच से भरपूर फिल्म होगी।”

‘राजथनधीरम’ बनाने वाले सेंथिल ने इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन दोनों करने का फैसला किया है।

टीम ने फिल्म का ट्रीजर तैयार कर लिया है और इसे जल्द रिलीज करने की संभावना है। बाकी कलाकारों का चयन जल्द होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493