राजनाथ ने सोनोवाल से उग्रवादी हमले की जानकारी ली

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुकिया जिले में सेना के एक काफिले पर उग्रवादियों के हमले के बाद शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से इस बारे में बात की।

हमले में तीन जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया।

राजनाथ ने कहा कि गृह मंत्रालय स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “असम के मुख्यमंत्री (सर्बानंद) सोनोवाल से बात की। उन्होंने मुझे तिनसुकिया में हुए हमले के मद्देनजर स्थिति की जानकारी दी। गृह मंत्रालय स्थति पर करीब से नजर रखे हुए है।”

सिंह ने कहा, “तिनसुकिया में हुए विस्फोट में जवानों की शहादत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, घटना तिनसुकिया के पेंगेरी इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उग्रवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों और वन क्षेत्र है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493