राजनाथ बने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

rajnath3229-09-2013-09-21-10Nनई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते राजनाथ को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

रविवार शाम 6.15 बजे हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी नेता अनंत कुमार ने बताया कि राजनाथ सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहले चर्चा थी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन टकराव की आशंका के मद्देनजर सिंह को कमान सौंपी गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493