नेपेडा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार में सरकार शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए होने वाले राजनैतिक संवाद की रूपरेखा तैयार कर रही है। देश में इसके लिए ‘यूनियन पीस डायलाग जॉइंट कमेटी’ (यूपीडीजेसी) के गठन की योजना बनाई जा रही है।

सरकार की यूनियन पीस-मेकिंग वर्क कमेटी (यूपीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष यू आंग मिन ने राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम समझौते से संबद्ध सेकेंड जॉइंट इंप्लीमेंटेशन कोआर्डिनेशन मीटिंग से कहा कि यूपीडीजेसी में सरकार, राजनैतिक दलों और सशस्त्र जातीय समूहों के 16-16 प्रतिनिधि होंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूपरेखा का दस्तावेजीकरण 14 दिसंबर से पहले शुरू होगा और औपचारिक संवाद अगले साल 14 जनवरी से पहले हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath