राजभवन में क्रिसमस महोत्सव में राज्यपाल श्री यादव :प्रभु यीशु ने सबके साथ प्रेम का व्यवहार करने का संदेश दिया

311213s3भोपाल :राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज राजभवन में आयोजित क्रिसमस महोत्सव के अवसर पर कहा कि क्रिसमस का उद्देश्य मनुष्य में आपसी प्रेम,शांति और त्याग की भावना को कायम रखना है। क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश फैलाने वाला महत्वपूर्ण त्यौहार है। ईशु का जन्म ही क्रिसमस की प्रेरणा का उदान्‍त स्रोत रहा है। महोत्सव का आयोजन एब्यूडेंट लाईफ सोसायटी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल श्री यादव ने केक काटा।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि ईसा मसीह का कहना था कि मनुष्य को हर आदमी से प्रेम करना चाहिए। यीशु ने सबके साथ प्रेम का व्यवहार करने का संदेश दिया। श्री यादव ने कहा कि ईसा मसीह के संदेश और उपदेश आज भी विश्व में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। आतंकवाद और हिंसा जिस तेजी से विश्व में फैल रही है उस को देखते हुए ईसा मसीह के उपदेशों को ईमानदारी और कर्मठता के साथ विश्व के कोने-कोने में पहुँचाने की आवश्यकता है।

मिनिस्टर आफ जीसस क्राइस्ट श्री शीबू थामस ने ईसा मसीह के जन्म पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यीशु का जन्म मानव जाति के दुख-दर्द को दूर करने के लिए हुआ था।

कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री विनोद सेमवाल, श्री वर्गीस मेथ्यू, श्री सी.पी. मेथ्यू, राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी तथा ईसाई धर्मावलंबी उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने ईसा मसीह के जन्म पर आधारित सामूहिक गीत और नृत्‍य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इनु इब्राहिम ने किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493