राजशेखर ने पुलिस अवतार में फिर नजर आएंगे

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 1990 के दशक में ‘अंकुशम’, ‘आग्रहम’ और ‘मगादु’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता राजशेखर अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में एक बार फिर पुलिस अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता प्रवीन सत्तरू द्वारा निर्देशित होगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “प्रवीण राजशेखर एक बार फिर एंग्री पुलिसकर्मी का किरदार निभाने जा रहे हैं। राजशेखर इस फिल्म में ‘मगादु’ जैसा किरदार निभाएंगे, लेकिन यह काफी गंभीर किरदार होगा।”

राजशेखर इसमें अलग अंदाज में दिखाई देंगे।

सूत्र ने बताया, “प्रवीण चाहते हैं कि फिल्म यथार्थवादी होनी चाहिए। चरित्र प्रस्तुति के संदर्भ में, राजशेखर को नए अंदाज में दिखने की जरूरत हैं।”

फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसमें अभिमेत्री पूजा कुमार भी प्रमुख भूमिका में है।

फिलहाल, फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन होना बाकी है।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493