Arvind kejriwal Ganganagar News:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल और मान को काले झंडे दिखाए। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष करण सहारण के नेतृत्व में सुखाड़िया सर्किल के नजदीक विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस सहारण और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पकड़ कर ले गई। भाजपा नेता संजय मूंदड़ा के नेतत्व में विरोध में नारे लगाए। मान पर केमिकल युक्त दूषित पानी पर नहीं रोकने का आरोप लगाया। बता दें केजरीवाल और मान ने आज पंजाब से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जनसभा को संबोधित किया और सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर लिया।
dharmpath.com dharmpath