जयपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान में ईद का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
राज्यभर में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। शहर के बाहरी इलाके में स्थित ईदगाह में हजारों लोग इकट्ठा हुए और ईद की नमाज अदा की।
ऑल इंडिया दारुल कजत (एआईडीक्यू) के अध्यक्ष खालिद उस्मानी ने यहां आईएएनएस से कहा, “लगभग चार से पांच लाख लोगों ने आज ईदगाह में नमाज अदा की। हमने शांति व समृद्धि के लिए खुदा से इबादत की।”
एआईडीक्यू ने देशभर के काजियों का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया।
उस्मानी ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने मुसलमानों से आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होने की भी अपील की।
राज्य के मुसलमानों ने रमजान खत्म होने पर दान के तौर पर 40-40 रुपये दिए।
ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। इस मौके पर लोगों ने रंग बिरंगी पोशाकें पहन रखी थीं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईद के मौके पर मुसलमानों को बधाई दी।
dharmpath.com dharmpath