राजस्थान रॉयल्स का नया साझेदार ‘बुकमाईशो’ (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। टिकटों की बिक्री के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने 11वें संस्करण के लिए ‘बुकमाईशो डॉट कॉम’ को नए साझेदार के रूप में घोषित किया है।

ऑनलाइन स्तर पर टिकट उपलब्ध कराने वाली यह वेबसाइट राजस्थान टीम की विशेष टिकट सेवाकर्ता साझेदार बनी है।

इसमें घरेलू मैचों के लिए टिकट बिक्री की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। राजस्थान की टीम अपना पहला मैच 11 अप्रैल को खेलेगी।

दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स के सारे घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन 20,000 टिकटों की कीमत 500 रुपयों से शुरू होकर 15,000 रुपयों तक है।

इस वेबसाइट के जरिए राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसक अपनी टीम के मैचों को देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।

इस मौके पर राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बदाले ने कहा, “हम भारत में टिकट बिक्री में अग्रणी वेबसाइट ‘बुकमाईशो डॉट कॉम’ के साथ साझेदारी कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके जरिए हम अपने प्रशंसकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे प्रशंसक अपनी टीम के मैचों को देखने के लिए आसानी से टिकट खरीद सकेंगे।”

राजस्थान टीम का पहला मैच 11 अप्रैल को उसके घरेलू मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शाम आठ बजे खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493