राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी से किया था सट्टेबाजों ने संपर्क

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व के संस्करण में कथित मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के कारण सुर्खियों में रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आठवां संस्करण एक बार फिर विवादों में है।

राजस्थान रॉयल्स टीम ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उसके एक खिलाड़ी से एक महीने पहले सट्टेबाजों ने आईपीएल के एक मैच को फिक्स करने के लिए संपर्क किया था।

उस खिलाड़ी ने इसकी सूचना टीम प्रबंधन को दी। साथ ही तत्काल इसकी सूचना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) को दे दी गई।

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, “खिलाड़ी ने ईमानदारी दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन को इसकी सूचना दी। टीम प्रबंधन ने भी तत्काल बीसीसीआई के एसीएसयू को इससे अवगत करा दिया था।”

टीम की तरफ से यह प्रतिक्रिया अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में छपे उस खबर के बाद आई है जिसमें यह कहा गया था कि मैच फिक्स कराने के लिए राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी से सट्टेबाजों ने संपर्क किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493