राजामौली के साथ जुड़ना सम्मान की बात : करण जौहर

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर ने निर्देशक एस.एस राजामौली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।

करण ने ट्वीट कर कहा, “राजामौली इस दशक के ‘मूवी मैन’ हैं।”

करण की कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन इस फिल्म के हिंदी संस्करण का वितरण कर रही है।

करण ने ट्विटर पर राजामौली के साथ अपनी एक फोटो साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “दशक के ‘मूवी मैन’ के साथ! एस.एस राजामौली.. जीनियस के साथ काम करना सम्मान की बात!! सचमुच हमारे समय का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक!”

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णनन और सत्यराज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493