‘राजा नटवरलाल’ से कमाया धन घर खरीदने के लिए पर्याप्त : हुमैमा

लाहौर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2014 की फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक का कहना है कि इस फिल्म से उनकी इतनी कमाई हो गई जिससे वह अपना खुद का घर खरीद सकें।

हुमैमा की आने वाली फिल्म ‘अर्थ 2’ है। यह फिल्म महेश भट्ट की वर्ष 1982 की फिल्म ‘अर्थ’ का रीमेक है। इससे पहले ‘राजा नटवरलाल’ और पाकिस्तानी फिल्म ‘देख मगर प्यार से’ जैसी उनकी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं चलीं।

फिल्म में शान शाहिद, मोहिब मिर्जा और उज्मा हसन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

हुमैमा ने ‘डॉन डॉट कॉम’ से कहा, “मुझे कोई पछतावा नहीं है। ‘देख मगर प्यार से’ भले ही बॉक्स-ऑफिस पर नहीं चलेगी, लेकिन मैं इसमें अपना काम सर्वश्रेष्ठ की तरह देखती हूं और मैंने ‘राजा नटवरलाल’ से उतनी कमाई कर ली कि मैं अपना खुद का घर खरीद सकूं। मैंने जो भी काम किया है, उससे हमेशा कुछ पाया ही है।”

‘अर्थ 2’ के बारे में उन्होंने कहा, “‘अर्थ 2’ में मेरी आकर्षक भूमिका है और मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। किरदार के बहुत-सारे रंग हैं और मैं फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493