राजीव खंडेलवाल रोमांचक काम करने को तैयार

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि अगर उन्हें रोमांचक किस्म के काम मिलते हैं, तो वह किसी भी माध्यम के लिए वैसा काम करने को तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह छोटे पर्दे पर वापसी करने की योजना बना रहे हैं, राजीव ने आईएएनएस को बताया, “जब से मैंने अपना करियर शुरू किया है, तब मैं हर चीज में काम करता रहा हूं। इसलिए मैं फिल्म, टीवी और किसी भी डिजिटल माध्यम में काम कर सकता हूं..किसी को तो रामांचक परियोजना के साथ आगे आना होगा और फिर आप मुझे कुछ ऐसा करते हुए देख सकते हैं, जो देखना चाहते हैं।”

राजीव अभी एएलटी बालाजी की डिजिटल सीरीज ‘हक से’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे “हमेशा किसी भी तरह के दिलचस्प और रोमांचक परियोजना के लिए खुले हैं।”

राजीव ने कहा, “मैं नहीं जानता की टीवी कब मुझे एक रोमांचक ऑफर देगा, लेकिन मैं किसी भी माध्यम पर रोमांचक परियोजनाओं में काम करने के लिए तैयार हूं।”

एएलटी बालाजी की सीरीज ‘हक से’ में राजीव खंडेलवाल के अलावा सुरवीन चावला भी अहम किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493