राजीव ने सगाई के दिन मंजिरी को किया था प्रपोज

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि उन्होंने अपनी सगाई के दिन मंजिरी कमतिकर, जो अब उनकी पत्नी हैं, उन्हें शादी करने का प्रस्ताव दिया था।

एक बयान के मुताबिक, अभिनेता सुदीप साहिर और धीरज धूपर ‘जज्बात संगीन से नमकीन तक’ के एक एपिसोड के लिए साथ आए। इसकी शूटिंग के दौरान राजीव ने भी वीकेंड चैट शो की मेजबानी की और बताया कि कैसे उन्होंेने मंजिरी को शादी करने का प्रस्ताव दिया था।

राजीव ने जी टीवी के इस शो में दोनों अभिनेताओं की पत्नियों नंनतिका साहिर और विन्नी अरोड़ा को बुलाकर दोनों को हैरान कर दिया।

वे जब कोर्टसिप पीरियड की बात कर रहे थे तो राजीव ने दोनों से उनके शादी के प्रस्ताव के बारे में पूछा। सुदीप और धीरज दोनों ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नियों को शादी के लिए प्रपोज करने का मौका नहीं मिला।

दोनों ने जब राजीव से पूछा तो उन्होंने कहा, “मैंने हमारी सगाई के दिन मंजिरी को शादी करने का प्रस्ताव दिया था। मीडिया में हमारे रिश्ते को लेकर काफी बातें हो रही थीं और हमारे पास अपने माता-पिता को इस बताने के अलावा और कोई चारा नहीं था।”

अभिनेता ने कहा, “मैंने मंजिरी के पिता को मैसेज किया और बताया कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। उसके पिता ने जवाब दिया कि वह इस बारे में मंजिरी की मां से बात करेंगे और बाकी सब जो हम सब जानते हैं वह इतिहास है। मैं उससे शादी करके खुश हूं।”

जोड़े ने 2011 में शादी रचाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493