राजीव सभरवाल होंगे टाटा कैपिटल के नए सीईओ और एमडी

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बैंकिंग उद्योग के दिग्गज राजीव सभरवाल टाटा कैपिटल के सीईओ और प्रबंध निदेशक होंगे। वित्तीय सेवा प्रदाता टाटा कैपिटल ने गुरुवार को यह घोषणा की।

कंपनी के अनुसार, सभरवाल टाटा कैपिटल से जनवरी 2018 से जुड़ेंगे और कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रवीण पी. काडले की जगह लेंगे।

इसके बाद, काडले 1 अप्रैल 2018 से टाटा समूह में अन्य जिम्मेदारियां संभालेंगे।

सभरवाल अभी ट्र नॉर्थ मैनेजर एलएलपी में भागीदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493