‘राजी’ अगले साल 11 मई को रिलीज होगी

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म ‘राजी’ अगले साल 11 मई को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से कश्मीर में हो रही है।

सह-निर्माता फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म रिलीज की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। ‘राजी’ 11 मई, 2018 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट, विक्की कौशल।”

‘फिलहाल..’ और ‘तलवार’ जैसी फिल्में बना चुकीं मेघना मशहूर लेखक गुलजार और अनुभवी अभिनेत्री राखी की बेटी हैं।

‘राजी’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में हैं। यह कश्मीरी लड़की की एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करने की कहानी है।

यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। फिल्म शूटिंग पंजाब, कश्मीर और मुंबई में चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493