मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उनके सुपरस्टार पिता दिवंगत राजेश खन्ना हमेशा चाहते थे कि वह एक लेखिका बनें।
ट्विंकल ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “पापा हमेशा कहते थे कि मुझे लेखक होना चाहिए.. वह मेरी कविताओं पर बड़ा गर्व करते थे..।”
ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से की थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।
हालांकि साल 2001 में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी के बाद उन्होंने इंटीरीअर डिजाइन (घरों की आंतरिक सज्जा) में हाथ आजमाया और स्तंभकार बन गईं।
dharmpath.com dharmpath