राज्यपाल ने अम्बेडकर जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

भोपाल

-राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जन्म-दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक बाबा साहेब के आदर्श और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने तत्कालीन विसंगतियों के विरूद्ध संघर्ष करते हुए स्वयं को शिक्षित किया और अछूतों के प्रति हो रहे भेद-भाव के खिलाफ संघर्ष किया। उनका नारा ‘शिक्षित और समर्थ बनो’ आज भी प्रासंगिक है। उनके जन्म दिवस को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाना उनके वैचारिक, सामाजिक और आर्थिक चिंतन का प्रतीक है।

राज्यपाल ने युवाओं का आव्हान किया है कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर देश की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493