भोपाल। प्रति वर्षानुसार इस बार भी विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा।मध्य प्रदेश राज्य के पुरात्तव विभाग के अधीन संग्रहालय और स्मारकों में दर्शकों का 19 नवबंर को प्रवेश निःशुल्क रहेगा। विश्व विरासत सप्ताह संस्कृति और विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। देश के अन्य प्रदेशों के साथ मध्य प्रदेश में भी सप्ताह मनाया जाएग। यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने 1972 में विश्व विरासत सम्मेलन को अपनाया।तब से ही यह आयोजन किया जा रहा है।मध्य प्रदेश अपनी धरोहर के मामले में समृद्व है।
dharmpath.com dharmpath