राज्य सभा में पेश किए गए कृषि विधेयक, कांग्रेस का विरोध

दिल्ली -लोक सभा से पारित हो चुके कृषि विधेयकों को राज्य सभा के पटल पर रखा गया है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधेयकों को सदन में पेश किया.
कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक,
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधेयकों के पेश करने के बाद राज्य सभा में कहा कि पेश किए गए दोनों बिल ऐतिहासिक हैं और किसानों के जीवन में बदलाव लाएंगे.केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसान देश में कहीं भी अपनी उपज का स्वतंत्र रूप से व्यापार कर सकेंगे. उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि यह विधेयक न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित नहीं हैं. यह जारी रहेगा.कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने राज्य सभा में जीरो आवर नोटिस देते हुए कोरोना महामारी के कारण आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के तौर-तरीकों में संशोधन की मांग की है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493