राज किरण ने जताया धनुष का आभार

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता राज किरण ने बुधवार को उन्हें एक बार फिर दर्शकों से ‘हीरो के रूप में’ परिचित कराने के लिए अभिनेता-निर्माता-निर्देशक धनुष का आभार जताया।

राज किरण ने यहां संवाददाताओं से कहा, “27 वर्ष बाद, धनुष मुझे दोबारा हीरो के रूप में परिचित करा रहे हैं। मैं उनका आभारी हूं और बहुत उत्साहित हूं।”

बताया जाता है कि ‘पावर पांडी’ में राज किरण 64 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो स्टंटमैन रह चुका है।

इस फिल्म के जरिये धनुष बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने वुंडरबार फिल्म्स के तहत इसका निर्माण भी किया है।

तमिलनाडु में फिल्म के वितरक के. प्रोडक्शंस के राजाराजन होंगे। उन्होंने कहा, “मैं अपनी अगली रिलीज ‘बाहुबली 2’ की तुलना में ‘पावर पांडी’ को लेकर अधिक आश्वस्त हूं।”

फिल्म में प्रसन्ना, छाया सिंह और दिव्यदर्शिनी भी हैं। यह 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493