चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। अजय देवगन की ‘शिवाय’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री सायेशा अभिनेता राज तरुण की आगामी तेलुगू फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
सायेशा की मां शाहीन ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि इस प्रस्ताव के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन हम व्यस्त शेड्यूल के चलते इसके लिए हामी नहीं भर पाए। हमारी तरफ से टीम को बधाई।”
हॉरर कॉमेडी फिल्म एके एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले वामसी कृष्णा द्वारा निर्देशित होगी।
सायेशा के पास प्रस्तावों की भरमार है, जिसके चलते उन्हें किसी भी फिल्म पर करार करने की जल्दबाजी नहीं है।
सायेशा की मां ने कहा, “हमारे रास्ते में कई दिलचस्प प्रस्ताव हैं, लेकिन हम चीजें धीरे-धीरे ले रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने हैदराबाद में एक घर खरीदा है।
फिल्म ‘अखिल’ के साथ पिछले साल से अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री तेलुगू फिल्म उद्योग में करियर बनाने को उत्साहित हैं।
dharmpath.com dharmpath