मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। निर्माता करन जौहर जल्द ही निर्देशक एस.एस.राजामौलि की तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली-द बिगिनिंग’ का हिंदी रूपांतरण रिलीज करेंगे। इन दोनों दिग्गजों को एक साथ लाने में अभिनेता राणा डुग्गुबाती ने अहम भूमिका निभाई है।
राणा ने ही दक्षिण फिल्मों के निर्देशक राजामौलि को करन से मिलवाया था।
इस खबर की पुष्टि करते हुए फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, “राणा, राजामौलि और करन दोनों को जानते थे। इस फिल्म पर चर्चा के दौरान राणा ने ही दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया।”
राजामौलि ने हाल ही में करन के साथ मिलकर दो फिल्मों के निर्माण की घोषणा की।
करन इस फिल्म को अनील थडानी के साथ साझेदारी में रिलीज करेंगे।
‘बाहुबली’ में प्रभाष वर्मा और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो भाइयों की कहानी है। कहा जा रहा है कि यह तेलुगू की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का दूसरा भाग 2016 की गर्मियों के दौरान रिलीज किया जाएगा।
यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath