राणा ने अभिनय जगत में पूरे किए 7 साल

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गाजी’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिनेता राणा दग्गुबाती ने सिनेमा जगत में सात साल पूरे कर लिए हैं।

इस मौके पर राणा ने लोगों से मिले प्यार समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

शेखर काम्मुला की 2010 में आई तेलुगू फिल्म ‘लीडर’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले राणा ने कड़ी मेहनत से स्वयं को एक अभिनेता के तौर पर साबित किया है।

राणा ने ट्वीट किया, “लीडर’ में अर्जुन के किरदार से शुरुआत के बाद अब ‘गाजी’ में अर्जुन के किरदार तक अभिनय जगत में सात साल हो गए हैं। आप सबके समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया।”

संकल्प द्वारा निर्देशित फिल्म में दग्गुबाती को लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन वर्मा की भूमिका में देखा जा रहा है। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिदी भाषा में रिलीज हुई है।

हिदी में इस फिल्म का नाम ‘द गाजी अटैक’ रखा गया है। यह ‘ब्लू फिश’ नामक उपन्यास पर आधारित है, जिसे निर्देशक ने स्वयं लिखा है।

राणा की अगली फिल्म एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ है। यह 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ का सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493