राणा ने कीर्ति सुरेश, दलकेर सलमान की सराहना की

चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गूबाती ने अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और दलकेर सलमान की उनकी आगामी फिल्म ‘महानती’ के लिए सराहना की है।

चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गूबाती ने अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और दलकेर सलमान की उनकी आगामी फिल्म ‘महानती’ के लिए सराहना की है।

राणा ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कीर्ति और दलकेर आप लोग शानदार हो। नागी (फिल्म निर्देशक) आपको शुभकामनाएं। ‘महानती’ का बेसब्री से इंतजार है।”

दलकेर दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सवित्री से प्रेरित तमिल-तेलुगू द्विभाषी बायोपिक फिल्म में जेमिनी गणेशन का किरदार निभाएंगे।

इसे नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं जिसमें कीर्ति सावित्री के किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, प्रकाश राज, मोहन बाबू और विजय देवराकोंडा भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493