राधिका ने रजनीकांत की ‘कबाली’ की शूटिंग शुरू की

पणजी, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘बदलापुर’, ‘हंटर’ और ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ सरीखी फिल्मों की अभिनेत्री राधिका आप्टे ने गोवा में सुपरस्टार रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली ‘कबाली’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वह कहती हैं कि इसे लेकर ‘बहुत उत्साहित’ हैं।

हाल में लघु फिल्म ‘अहिल्या’ के लिए तारीफें बंटोर चुकीं राधिका ने एक बयान में कहा, “मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित रही हूं और आखिरकार में गोवा में हूं। हम आज (शुक्रवार) शूटिंग कर रहे हैं। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

राधिका गुरुवार को गोवा के लिए रवाना हो गई थीं। यहां उनके 15 दिन तक शूटिंग करने की संभावना है।

पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493