रानिएरी के कोच बरकरार रहने से लीसेस्टर को खतरा : क्रिस

नॉटिंघम, 14 फरवरी (आईएएनएस)। चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस सुटोन ने कहा कि क्लॉडियो रानिएरी को कोच बरकरार रखकर लीसेस्टर सिटी क्लब एक बड़ा जोखिम उठा रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियर लीग सूची में लीसेस्टर क्लब रेलेगेशन से एक स्थान ऊपर है। क्लब को लगातार पिछले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

‘बीबीसी रेडियो-5 लाइव’ को दिए एक बयान में क्रिस ने कहा, “मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि रानिएरी अभी तक कोच पद पर कैसे बकरार हैं? खिलाड़ी उनके लिए नहीं खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि क्लब बड़े खतरे में है।”

लीसेस्टर सिटी अगर रेलेगेशन में जाता है, तो वह 1938 में मैनचेस्टर सिटी के बाद इस स्थिति में पहुंचने वाला पहला बड़ा क्लब होगा। क्लब ने 2017 में प्रीमियर लीग में खेला गया एक भी मुकाबला नहीं जीता है और न ही कोई गोल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493